
देहरादून: लगातार एक के बाद एक हत्याओं के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है।

उनके स्थान पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल देहरादून के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। जबकि हरिद्वार की कमान नवनीत भुल्लर को सौंपी गई है। इसके अलावा कई अन्य कप्तानों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें कि देहरादून जिले में पिछले एक माह में पांच हत्या की वारदात हो चुकी है।



