उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

इतिहास नहीं बदल पाई भाजपा, मंगलौर से कांग्रेस के काजी ने जीता चुनाव, भाजपा दूसरे नंबर पर

देहरादूनः भाजपा मंगलौर विधानसभा में एक बार फिर इतिहास बनाने से चूक गई। मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को हरा दिया।

कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31710 और भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।

2022 विधानसभा चुनाव में मंगलौर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के सरवत करीम अंसारी ने काजी निजामुद्दीन को 529 मतों के अंतर से हराया था। ‌ उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।

मतगणना के दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की धड़कनें कई बार ऊपर नीचे हुईं। पहले के 6 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने बसपा और भाजपा प्रत्याशियों से लंबी बढ़त ले ली थी। ‌पहले 6 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना तीसरे नंबर पर चल रहे थे। ‌ सातवें राउंड में उन्होंने बढ़त बनाई और बसपा को पीछे कर दूसरे नंबर पर आए।

आठवें और नवें राउंड में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त को तेजी के साथ काम किया। तब ऐसा लगने लगा कि भाजपा इस बार मंगलौर विधानसभा का इतिहास बदल देगी। नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन मात्र 93 मतों के अंतर से आगे थे।

इस पर कांग्रेस समर्थकों में मायूसी नजर आने लगी थी, कई तो वापस होने लगे थे। भाजपा समर्थकों में इस बात को लेकर उत्साह भर गया था कि दसवें राउंड में उनकी जीत होगी पर दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 449 मतों से विजई हो गए।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button