
देहरादून: सिल्वर सिटी राजपुर रोड के पास गोली चलने की खबर सामने आई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही क्राइम की घटनाओं ने लोगों में दहशत है। देहरादून जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 14 दिन के भीतर चौथी हत्या हुई और आज फिर शहर में वारदात को अंजाम दिया गया।
देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।



