उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन, मैक्स अस्पताल में रात 10:35 बजे ली अंतिम सांस

देहरादून: केदरानाथ से भजपा विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में रात 10 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली। विधायक के निजी सचिव पपेंद्र रावत ने बताया कि वह दो दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थीं।

शैलारानी रावत वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह गिर गई थीं, जिसमें उन्हें चोट आई थी। इस बीच वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं। करीब तीन साल तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं। दो महीने पहले वह फिर ओंकारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं।

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत ने इंटरनेट मीडिया में एक भावुक पोस्ट डालकर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की थी। शैलारानी केदारनाथ से दो बार विधायक रहीं।

पहली बार वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2016 में वह भाजपा में शामिल हुईं थीं। वर्ष 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचीं। वह सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठनों से जुड़ीं रहीं।

उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही पंचायत चुनाव में भी सक्रिय रहीं। 1997 में वह अगस्त्यमुनि विकासखंड की प्रमुख चुनी गईं। 2003 में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button