उत्तराखंड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बोलकर लगा दिया सभी कयासों पर फुलस्टॉप

ऋषिकेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार देर शाम अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भोपाल से करेंगे। इससे पहले से सुबह उन्होंने ऋषिकेश में संतों का आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह यहां देवभूमि, मां गंगा और संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसलिए यहां वह कोई राजनीतिक बयान नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि वह पहली बार नहीं, बल्कि हर बार देवभूमि का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव मैदान में जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली वैभवशाली बनाने के लिए महायज्ञ चल रहा है, जिसमें सभी का योगदान सुनिश्चित करना जरूरी है।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के विकल्प के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में न जाने कहां से इस तरह के अहंकार आ जाता है, कि सब कुछ मुझसे है। व्यक्ति को कभी अहंकारी नहीं होना चाहिए, लाखों लाख कार्यकर्ताओं से पार्टी का निर्माण होता है।

शिवराज सिंह चौहान भी उन्हीं सामान्य कार्यकर्ताओं में से एक है, जो समर्पित भाव से एक विशाल लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। शिवराज दोपहर बाद यहां से भोपाल रवाना होंगे। वह सपरिवार तीन दिनों से उत्तराखंड प्रवास पर हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button