उत्तराखंडक्राइम

केदारनाथ बेस कैंप में टेंट में घुसकर महिला से छेड़छाड़, टेंट संचालक महिला ने स्थानीय व्यापारी पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग: केदारपुरी में एक महिला ने टेंट संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला और आरोपित दोनों बेस कैंप पर टेंट संचालित करते हैं। इनमें तीर्थयात्रियों को ठहराया जाता है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला एक राजनीतिक दल के एक मोर्चे की ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी बताई जा रही है। उसके बयान लेने के लिए सोनप्रयाग से पुलिस की एक विशेष टीम केदारनाथ बेस कैंप के लिए रवाना हो गई है।

कोतवाली निरीक्षक सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल ने बताया कि महिला ने इस मामले में शिकायत की थी। महिला के अनुसार नागजगई निवासी राकेश चंद्र 13 अक्टूबर को जबरन उसके टेंट में घुस गया और उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग गया।

महिला का आरोप है कि केदारनाथ चौकी में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। यह भी आरोप लगाया कि उस पर शिकायत वापस लेने का दवाब भी बनाया गया। कोतवाली निरीक्षक के अनुसार शनिवार को सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपित के खिलाफ 333, 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button