मनोरंजनउत्तराखंडदेहरादून

‘मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे मां-पिता और भाई’ — रोते हुए वीडियो में बोले बिग बॉस-17 फेम Anurag Dobhal

परिवार पर फूटा बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल का दर्द, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो में रोते हुए बोले– मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे मां-पिता और भाई, पत्नी के छोड़ने और इंटरकास्ट मैरिज के विरोध का भी किया जिक्र

देहरादून: बिग बॉस-17 फेम यूट्यूबर Anurag Dobhal ने इंटरनेट मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यदि उनकी मौत होती है तो उसके जिम्मेदार उनकी मां, पिता, भाई कलम और श्रेया होंगे।

डोईवाला के अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल, जो यूट्यूब पर यूके-07 राइडर के नाम से प्रसिद्ध हैं और जिन्हें लोग बाबू भाई के नाम से भी जानते हैं, ने वीडियो में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिंदगी उन्हें इस तरह तोड़ देगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई है और उनका परिवार उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था।

वीडियो में वह अपने वकील से भी अपील करते नजर आ रहे हैं कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो आरोपितों को बिल्कुल न छोड़ा जाए। अनुराग ने अपने परिवार पर उनकी संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है।

करीब दो घंटे से अधिक लंबे इस वीडियो में उन्होंने कुछ वॉयस रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी साझा की हैं, जिनमें परिवार के बीच विवाद और झगड़ों की बातें सामने आती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पोस्ट करने की हिम्मत उन्हें पहले नहीं हो रही थी, लेकिन अब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button