उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

Roorkee: दहेज में कार नहीं लाने पर तीन तलाक, दुधमुंहे संग घर से निकाला, चार पर मुकदमा दर्ज

रुड़की: दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि इसके बाद पति व अन्य ससुरालियों ने उसे जमकर पीटा और दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बंदा रोड भारतनगर निवासी साहिबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 13 नवंबर 2022 को बेलड़ा निवासी आबाद से हुई थी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया, महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।

पति के अलावा ससुराल पक्ष के गफूरी, सलमा और जाकिर अक्सर कम दहेज लाने का ताना मारते थे। आरोपित उस पर मायके से कार लाने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच 24 अक्टूबर 2023 को उसने बेटे को जन्म दिया।

आरोप है कि मायके से दहेज में कार नहीं लाने पर दो जून 2024 की शाम पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। घायल हालत में वह मायके पहुंची और स्वजन को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button