उत्तराखंडस्पोर्ट्स

उत्तराखंड ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कुनाल चंदेला का दोहरा शतक

रणजी मैच में असम को 42 रन से हराकर उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड ने 120 रन पर सात विकेट खोकर 460 रन पर पारी घोषित कर दी थी। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी में कुनाल चंदेला ने दोहरा शतक जड़ा

देहरादून: रणजी मैच में असम को 42 रन से हराकर उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड ने 120 रन पर सात विकेट खोकर 460 रन पर पारी घोषित कर दी थी। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी में कुनाल चंदेला ने दोहरा शतक जड़ा।

रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट मैदान में असम को 96 रन बनाने थे। असम के पास चार विकेट खेलने को थे। लेकिन उत्तराखंड की घातक गेंदबाजी के आगे असम की टीम 54 रन पर ढेर हो गई। जबकि 42 रन से टीम को हार का सामना करना पड़ा। पूरी सीरीज में उत्तराखंड की ओर से कप्तान कुनाल चंदेला ने 207 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके एवं छह छक्के जड़े।

इसके अलावा राय चंदानी ने 86, भूपेन लालवानी ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य रावत एवं मयंक मिश्रा ने तीन-तीन, जगदीश सुचित ने दो विकेट लिए। असम की ओर से बल्लेबाजी में स्वरूपम पुरकायस्थ ने 73, शिवशंकर राय ने 36, मुख्तार हुसैन 32 रन की पारी खेली। उत्तराखंड ने लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button