अल्मोड़ाउत्तरकाशीउधम सिंह नगरचमोलीचम्पावतटिहरीदेहरादूननैनीतालपर्यटनपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वररुद्रप्रयागहरिद्वार

आ अब लौट चलें: छुट्टियां खत्म, पहाड़ों से लौटने लगा सैलानियों का हुजूम, मसूरी से ऋषिकेश तक जाम, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

देहरादून: तीन दिन के सप्ताहांत और छुट्टियों में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ अब वापस लौटने लगी है। मसूरी से लेकर ऋषिकेश तक रविवार सुबह से पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ कई स्थानों पर यातायात रेंगता नजर आया। दोपहर बाद जाम की स्थिति और विकट होने की संभावना बनी हुई है।

मसूरी के किंग्क्रेग, लाइब्रेरी, मोतीलाल नेहरू मार्ग, लाइब्रेरी बाजार और मालरोड पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन करीब एक घंटे तक रेंगते हुए आगे बढ़े। सुबह धूप खिलने के बाद अचानक कोहरा छाने से भी दृश्यता प्रभावित हुई। छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन नगरी में खूब चहल-पहल रही। अब छुट्टियां समाप्त होने के साथ पर्यटक वापस लौटने लगे हैं।

वहीं, लैंसडौन में भी बीते दो दिनों तक पर्यटकों की भारी आमद रही। पर्यटकों ने टिप-इन-टॉप, भुल्ला ताल, चर्च क्षेत्र समेत नगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। पर्यटकों की भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। अब यहां से भी पर्यटकों की वापसी शुरू हो गई है।

ऋषिकेश में भी बढ़ा वापसी का दबाव

तीन दिन के सप्ताहांत के चलते ऋषिकेश में राफ्टिंग और बंजी जंपिंग समेत प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक अब लौटने लगे हैं। रविवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण ऋषिकेश में जाम के हालात बनने लगे। दोपहर बाद यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह ऋषिकेश पहुंचे थे। इसके चलते ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया था। पर्यटकों ने राफ्टिंग और बंजी जंपिंग का आनंद लिया। भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस की ओर से लागू यातायात व्यवस्था भी कई स्थानों पर प्रभावी नहीं हो सकी और वाहन जाम में फंसे रहे।

अब सप्ताहांत समाप्त होने के बाद पर्यटकों की वापसी शुरू होने से मसूरी और ऋषिकेश समेत प्रमुख पर्यटन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। पुलिस और यातायात कर्मियों के सामने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालना चुनौती बना हुआ है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button