क्राइमदेहरादून

विधायक-निदेशक मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान

देहरादून: रायपुर क्षेत्र के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड में सरकारी कार्य के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को एक प्रकरण को लेकर उमेश शर्मा काउ अपने साथियों के साथ निदेशक से वार्ता करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कुर्सियां व अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ कर दी। घटना में कार्यालय में मौजूद कई लोगों को चोटें आईं।

मामले में अजय कुमार नौडियाल की ओर से थाना रायपुर में तहरीर दी गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लोक सेवक के कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं विधायक की सुरक्षा में तैनात सुशील रमोला की तहरीर पर भी मामला दर्ज हुआ।

परमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, साक्ष्य और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित

अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली
लक्ष्मण नवानी
राकेश थपलियाल
अक्षय राणा

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button