Blog

Accident: ट्रक को साइड देने में टूटा पुश्ता, एचआरटीसी बस खाई में पलटी, तीन की मौत, 15 घायल

हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस मंगलवार सुबह क्वानू क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विकासनगर: हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस मंगलवार सुबह क्वानू क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस सुबह करीब साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से रवाना होकर नेरवा पहुंची थी। इसके बाद वह मीनस–क्वानू–हरिपुर मार्ग से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। बस में तीस से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना सुबह लगभग दस बजे सुदोई खड्ड के पास हुई।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता अचानक धंस गया, जिससे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए सीधे खड्ड में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button