उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भूस्खलन, 23 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, 3 शव बरामद

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड के समीप मूसलाधार वर्षा के बीच पहाड़ी से हुए भूस्खलन से तीन दुकानें ध्वस्त हो गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वे अधिकारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

इनमें मौजूद 23 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुँच गई हैं, लेकिन लगातार वर्षा होने से फिलहाल रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका।

वहीं, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक रुक कर वर्षा हो रही है । वर्षा के कारण सिद्धबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से राजमार्ग पर यातायात करीब एक घंटे तक बंद रहा। वर्षा से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। हरिद्वार में गुरुवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मोती बाजार आदि क्षेत्र में मनसा देवी पहाड़ी का मलबा आने से ज्यादा परेशानी हो रही है।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के निकट महर गांव के पास भारी भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। राजमार्ग के अवरुद्ध होने की सूचना पर आल वेदर रोड का निर्माण करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची है। राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य चल रहा है। गंगोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारू होने की सूचना है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button