देहरादूनक्राइम

दून में राष्ट्रपति का चल रहा था भाषण और डकैतों ने दिन-दहाड़े रिलायंस ज्वेलर्स के वहां कर दी डकैती

देहरादून :राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त पुलिस को डकैतों ने खुली चुनोती दी है। देहरादून के राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में बड़ी डकैती पड़ी है। हथ‍ियार बदमाशों ने दिन-दहाड़े स्‍टाफ को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। गहने न देने पर सुरक्षाकर्मी को लात मारी।

करीब 10 से 15 करोड़ रुपये मूल्‍य के गहने लूटने की बात आ रही सामने। घटना के वक्‍त शहर का अधिसंख्‍य पुलिस बल पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में था व्‍यस्‍त। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उस वक्त संबोधन चल रहा था।

डकैतों ने पुलिस मुख्यालय के पीछे, सचिवालय के सामने और धारा चौकी से चंद कदम दूर घटना को अंजाम देकर दून पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार शोरूम के अंदर चार लोग घुसे थे। इनमे से एक ऐसा था जिसे शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। डकैती की घटना के बाद दो बदमाश सिटी बस से फरार हुए थे। ये दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पांच एसओ, 3 सीओ व लोकल पुलिस लगाई गईं है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button