उत्तराखंडदेहरादून

Uttrakhand: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िये क्या कहा

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य में जल्द महिला नीति लागू करने को बात कही। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री धामी ने परेड की सलामी ली।

गुरुवार को देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने ड्रग फ्री गांव और शहर योजना शुरू करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू होगी। बाल श्रम को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button