उत्तराखंडदेहरादून

National Girl Child Day: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 318 मेधावी छात्राओं को आज मिलेंगे स्मार्ट फोन

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2022 व 2023 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं में जिला एवं ब्लाक स्तर पर टापर रहीं छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज बुधवार को प्रोत्साहन स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने 318 छात्राओं को चयनित किया है।

बालिका दिवस पर देहरादून में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के हाथों स्मार्ट फोन का वितरण होगा।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हाल में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए थे। इस दिन राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।

इस बार समारोह में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2022 एवं 2023 की जिला और ब्लाक स्तर पर टापर बालिकाओं को स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया गया। अब इस समारोह के लिए विभाग ने बालिकाओं का चयन कर लिया है। इनमें वर्ष 2022 में टापर रहीं 158 और वर्ष 2023 की टापर 160 छात्राएं शामिल हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button