उत्तराखंडराजनीति

धामी कैबिनेट का विस्तार: मदन कौशिक समेत पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के तहत पांच वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के तहत पांच वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मदन कौशिक, भरत चौधरी, खजान दास, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इस कैबिनेट विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को मौका देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकार विकास और संगठन दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है।

नई नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि नव-नियुक्त मंत्री अपने-अपने विभागों में किस तरह काम करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button