देहरादून में ठेकेदार को गोली मारकर भाग रहा एक बदमाश हुआ ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी दो गोली
झाझरा निवासी ठेकेदार को गोकि मारकर दो लाख रुपए व सोने की चेन लूटकर फरार हो रहे बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर को दो गोली मारी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

देहरादून: झाझरा निवासी ठेकेदार को गोकि मारकर दो लाख रुपए व सोने की चेन लूटकर फरार हो रहे बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर को दो गोली मारी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को मौके पर ही ढेर कर दिया जबकि दो अन्य जंगल मे फरार हो गए। फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में शहर से लेकर देहात तक पुलिस टीमें जंगल में कांबिग कर रही हैं।
एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 10:35 बजे की है। पौंधा निवासी देवराज कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने का दबाव बनाया।
ठेकेदार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। फायर होने की सूचना पाकर नजदीक हो चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौर बदमाशों के पीछे भागे।
पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर कई राउंड फायर किए। इसमें से दो गोली थानाध्यक्ष को लगी जिसके चलते वह घायल हो गए। हिम्मत न हारते हुए थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे से एक गोली बदमाश को लगी जिसके चलते बदमाश वहीं ढेर हो गया। कुछ ही समय बाद आसपास से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश जंगल मे भाग गए।
घायल थानाध्यक्ष व ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बदमाश के शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी पहचान कर प्रयास किये जा रहे हैं।



