उत्तराखंडराजनीति

जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, धामी बोले- विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही मोदी की यात्रा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है

उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button