उत्तराखंडBlogउत्तराखंड कॉर्नर

श्रद्धांजलि: न स्टारडम का रौब, न उम्र की परवाह… 71 के नाना पाटेकर ने चढ़ डाली केदारनाथ की कठिन राह

अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गोवा में निधन हो गया।

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का उत्तराखंड से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। वर्ष 2022 में एक मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे नाना पाटेकर ने गढ़वाल की वादियों में कई दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग, चमोली, चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड और मलारी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की।

हालांकि, उनके उत्तराखंड प्रवास का सबसे खास पड़ाव केदारनाथ रहा।
फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने 71 वर्ष की उम्र में केदारनाथ की चढ़ाई की थी। वह केदारनाथ-भैरवनाथ पहाड़ी क्षेत्र तक भी पहुंचे। पहाड़ की कठिन चढ़ाई करते हुए उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। उम्र की परवाह किए बिना पहाड़ी रास्तों पर चलते नाना पाटेकर के इस अंदाज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा था।

पिता-पुत्र की कहानी पर थी फिल्म

नाना पाटेकर जिस मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए थे, उसकी कहानी पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म के कई दृश्य उत्तराखंड के दुर्गम और प्राकृतिक रूप से खूबसूरत इलाकों में फिल्माए गए। शूटिंग के सिलसिले में नाना को गढ़वाल की पहाड़ियों और यहां के ग्रामीण परिवेश को करीब से देखने का मौका मिला।

मंडुवे की रोटी और राई-पालक की सब्जी पसंद आई

उत्तराखंड प्रवास के दौरान नाना पाटेकर ने पहाड़ के स्थानीय खान-पान का भी स्वाद लिया। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर त्रिभुवन चौहान के अनुसार, नाना पाटेकर को मंडुवे की रोटी और राई-पालक की सब्जी काफी पसंद आई थी। पहाड़ी टोपी भी उन्हें भा गई थी और वह इसे पहनकर नजर आए थे।

केदारनाथ की चढ़ाई से लेकर पहाड़ी भोजन और स्थानीय संस्कृति तक, नाना पाटेकर ने उत्तराखंड को सिर्फ शूटिंग लोकेशन के तौर पर नहीं देखा, बल्कि यहां के जीवन और परिवेश को भी करीब से महसूस किया। 71 वर्ष की उम्र में केदारनाथ की यात्रा उनके उत्तराखंड प्रवास की सबसे यादगार घटनाओं में शामिल हो गई।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button