उत्तराखंडउधम सिंह नगरक्राइम

रेशमबाड़ी हत्याकांड : छह में से तीन आरोपित गिरफ्तार, तीसरे के पैर में लगी गोली, सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई

रुद्रपुर : रेशमबाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को दबोचा। रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपित के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हत्याकांड में छह आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से तीन अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात फैक्ट्री में ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे लीलाधर के भांजे अनुज का दूधिया नगर निवासी विनोद कश्यप से बाइक की चाबी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद विनोद अपने साथियों के साथ अनुज का पीछा करते हुए रेशमबाड़ी स्थित उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि हमलावर जबरन घर में घुस आए और परिवार के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लीलाधर पर भी चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल लीलाधर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हमले में अनुज, राहुल और राम अवतार भी घायल हुए थे।

पुलिस ने मामले में विनोद कश्यप, सुभाष राठौर, प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी, शिवम चंद्रा, प्रियांशु कश्यप और अरुण ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने बगवाड़ा मंडी के पास से रेशमबाड़ी निवासी सुभाष पुत्र रघुवीर सिंह और विनोद कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button