उत्तराखंडराजनीति

भाजपा का ऐलान, महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्य सभा, प्रदेश अध्यक्ष में हो सकता है बदलाव की संभावना

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन की संभावना के प्रबल आसार बन गए हैं प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। उनके राज्यसभा में जानने के बाद संभावित किसी अन्य को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जा सकता है।

इसके लिए प्रयास लगाए जा रहे हैं कि किसी युवा नेता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है इन लोगों में मुख्य रूप से राज्यसभा के सदस्य रहे अनिल बलूनी का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है वही अनिल बलूनी को लोकसभा का टिकट भी दिए जाने की चर्चाएं हैं अगर उन्हें लोकसभा में टिकट दिया जाता है तो किसी अन्य युवा नेता को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए 14 सदस्यों के नाम की घोषणा की है आगामी कुछ दिनों में राज्यसभा के लिए मतदान होगा अधिकतर राज्यों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने की संभावना है क्योंकि इन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल है।

उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बिहार से डॉक्टर धर्मशिला गुप्त डॉ भीम सिंह ,छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा से सुभाष बराला यूपी से नवीन जैन, डॉ आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी बिहार से अमरपाल संगीता बलवंत साधना सिंह बंगाल से श्रमिक भट्टाचार्य को अपना प्रत्याशी चुनाव है

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button