उत्तराखंड

Monsoon alert: गंगोत्री और गौरीकुड हाईवे आज बंद, गंगा चेतावनी रेखा के पार

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण हाईवे के बंद और खुलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग भद्रकाली से दो किलोमीटर नरेंद्रनगर की तरफ मलबा आने से बंद हो गया है। जेसीबी की मदद से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पहाड़ी टूटने से तरसाली में गौरीकुंड हाईवे अवरुद्ध हो गया था। शुक्रवार सुबह मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मलबे में एक वाहन के दबे होने की भी सूचना है। हाईवे अवरुद्ध होने से यात्री केदारनाथ नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस ने यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका है।

हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से मात्र 27 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। जबकि हरिद्वार में गंगा चेतावनी रेखा पार कर गई है। प्रशासन ने गंगा के किनारे रहने वालों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पौड़ी में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिले में जगह-जगह मलबा आने से एक एनएच, चार राज्य मार्ग सहित 39 मोटर मार्ग बंद है। वर्षा की चेतावनी को देखते है जनपद में एक से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश कर दिया गया है। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में मध्य रात्रि से वर्ष जारी है। शुक्रवार की तड़के से तेज वर्षा ने फिर से परेशानी खड़ी कर दी है। वर्षा के कारण शहर भर में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो गया है, जिससे शहर की सड़कों तथा गलियों में भारी जलभराव हो गया। शुक्रवार को स्कूलों का अवकाश ना होने के कारण छात्र-छात्राओं तथा स्वजन को भारी वर्षा के बीच परेशानी उठानी पड़ी। स्कूली बच्चे जलभराव तथा भारी वर्षा के बीच स्कूल पहुंचते नजर आया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button