Blogक्राइम

कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस की मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस की मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार हो गए हैं। बदमाशों को गोली भी लगी है।

देहरादूनः कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तड़के सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में नाकेबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय ले जाया गया।

वहीं लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और वापस मुड़कर भागते हुए एक खंडहर फैक्ट्री में घुस गया। वहां उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। एसएसपी देहरादून स्वयं कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। दोनों बदमाशों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button