Blog

कैबिनेट ने दी सात प्रस्तावों को मंजूरी, वन्यजीव संघर्ष में मृतकों के परिजन को 10 लाख और महिलाओं को लेकर भी लिया गया निर्णय

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में दस प्रस्ताव आए। इनमें से सात प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय

  • उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतक के स्वजनों को अब मिलेगी 10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि। पहले यह थी छह लाख। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन्यजीवों के हमले में घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी सरकार।
  • दुकानों, प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं को रात्रि पाली में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने को मंजूरी। लेकिन, महिला कर्मियों को लिखित में देनी होगी सहमति
  • देहरादून शहर में मेट्रो निओ प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने दी मंजूरी।केंद्रीय आवासन मंत्रालय द्वारा सुझाए गए प्रस्ताव को किया जाएगा शामिल।
  • अभियोजन विभाग के नए ढांचे को दी गई मंजूरी, कुल 46 पद स्वीकृत करने को मंजूरी।
  • ऊर्जा निगम के वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा की पटल पर रखने को मंजूरी।
  • पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा की पटल पर रखने को मंजूरी।
  • दुकान अवस्थापना अधिनियम में संशोधन को मंजूरी। केंद्रीय श्रम सहिता को किया अंगीकृत।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button