उत्तराखंडक्राइम

फिर विवादों में यूट्यूबर अनुराग डोभाल, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप; FIR दर्ज

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अनुराग डोभाल और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तहरीर में राज सिंह चौहान ने बताया कि छह अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह यली हिल्स कैफे के पास नेक्सा शोरूम के सामने अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास भी किया गया। मारपीट में चोट लगने की बात भी तहरीर में कही गई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button