उत्तराखंड

22 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे से 24 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे परिवहन निगम कर्मचारी

देहरादून: विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग और 14 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर नइंजी बसों को परमिट देने के विरोध में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पहले चरण में 22 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे से 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक 48 घन्टे की हड़ताल की चेतावनी दी है।

इसके बाद मांग पूरी न होने पर पांच नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। वार्ता में मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी, रविनन्दन कुमार व रामकिशुन राम आदि उपस्थित रहे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button