
देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में शामिल किए गए पांचों नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। विभागों के बंटवारे के साथ ही सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और संतुलन साधने का संकेत दिया है।

राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

इससे सरकार के कामकाज में स्पष्टता आई है और विभिन्न विभागों में लंबित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




