उत्तराखंडअल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंड कॉर्नरउधम सिंह नगरचमोलीचम्पावतटिहरीदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वरमनोरंजनरुद्रप्रयागहरिद्वार

Video: उत्तराखंड की नई ब्यूटी क्वीन बनीं अंजली असवाल, तीन राउंड में दिखाया आत्मविश्वास, ग्रैंड फिनाले में जीता खिताब

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का खिताब पौड़ी जिले के लैंसडाउन निवासी अंजली असवाल ने अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले के बाद देर रात जारी परिणाम में हरिद्वार की नंदिनी कौशिक द्वितीय और श्वेता शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में नई टिहरी की परख जैन चौथे और पिथौरागढ़ की प्रीति घोटा पांचवें स्थान पर रहीं।

शुक्रवार को सेंट्रियो माल स्थित स्काईडेक में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान एथनिक ड्रेस, वेस्टर्न ड्रेस और इवनिंग गाउन राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
ग्रैंड फिनाले के दौरान क्राउन सेरेमनी मिस उत्तराखंड 2025 स्मृति रावत, मिस उत्तराखंड 2025 फर्स्ट रनर-अप वैष्णवी लोहानी और मिस उत्तराखंड 2025 थर्ड रनर-अप अंबिका रावत ने कराई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पत्रकार इंद्राणी पांधी, शिक्षाविद् एनी सिंह, अभिनेता कुनाल मल, मिस उत्तराखंड 2017 एवं मिस दिवा शिवांगी शर्मा और टेलीविजन कलाकार प्रियंका कंडवाल शामिल रहे।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, जहां वे माडलिंग के साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्तराखंड की संस्कृति को भी सामने रख सकें।

इस मौके पर कोआर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर आकांक्षा गुप्ता, जैज और पुष्कर सोनी आदि मौजूद रहे।

ये रहे मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता के सब-टाइटल विजेता

मिस पर्सनैलिटी: परख जैन
मिस फोटोजेनिक: कोमल व श्वेता शर्मा
मिस कान्जेनियलिटी: मीनाक्षी रावत
मिस ब्यूटीफुल आइज: मन्नत
मिस ब्यूटीफुल स्माइल: नेहा
मिस ब्यूटीफुल हेयर: स्नेहा व अंजली
मिस टैलेंटेड: अंजली व नंदिनी
मिस कैटवाक: मानसी नेगी
मिस बाडी ब्यूटीफुल: प्रेरणा
मिस रेडिएंट स्किन: अन्वेशा रावत
मिस टेन: श्वेता शर्मा
मिस फ्रेश फेस: अंजली असवाल व प्रीति
मिस डांसिंग क्वीन: विशाखा रावत
मिस बालीवुड: राम्या खन्ना व वंशिका खन्ना
मिस मीडिया चाइस: दिया पंवार व लिपिका गुप्ता
मिस टूरिज्म: तानिष्का चौहान
मिस अमेजिंग लेग्स: अनन्या शर्मा
मिस फैशन दिवा: तानिष्का चौहान
मिस ट्रेडिशनल: शेरी रंजन
मिस सोशल मीडिया: करिश्मा फर्स्वाण

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button