हरिद्वारक्राइम

Video: हाईवे पर टक्कर के बाद टेंपो ट्रेवल्स का पीछा कर महिलाओं से अभद्रता, नशे में धुत कार सवार चार युवकों का शांतिभंग में चालान

हरिद्वार: हाईवे पर टेंपो ट्रेवल्स में सवार महिलाओं से अभद्रता करना कार सवार चार युवकों को भारी पड़ गया। टोल प्लाजा के पास टेंपो ट्रेवल्स में टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने टेंपो ट्रेवल्स में बैठी महिला यात्रियों से अभद्रता शुरू कर दी। घटना से महिलाएं और बच्चे डर गए। कुछ बच्चे रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को कार समेत कोतवाली बहादराबाद ले आई। पुलिस ने कार चालक समेत चारों का शांतिभंग में चालान किया और कार सीज कर दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक टेंपो ट्रेवल्स रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टेंपो ट्रेवल्स में टक्कर मार दी। टेंपो ट्रेवल्स चालक ने कार चालक से सही ढंग से वाहन चलाने के लिए कहा और आगे निकल गया।

आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने टेंपो ट्रेवल्स का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। कार में सवार युवकों ने टेंपो ट्रेवल्स में बैठी महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। इससे महिलाएं और बच्चे डर गए और बच्चे रोने लगे। महिला यात्रियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चारों युवकों को कार समेत कोतवाली बहादराबाद ले आई। कार चालक समेत चारों का मेडिकल कराया गया। पुलिस के अनुसार, चारों युवक शराब के नशे में थे।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान उत्तम सिंह निवासी ग्राम सोखाती, जिला अल्मोड़ा, जसवंत सिंह निवासी थान सिंहनगर, अहमद प्रभात निवासी नई दिल्ली, विशाल कुमार निवासी �

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button