उत्तराखंडनैनीतालराजनीति

उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खोले पत्ते, दिनेश आर्य होंगे प्रत्याशी, अटकलों पर लगा विराम

देहरादून: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

वर्तमान राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।

दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी की थी। वह राज्य पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब दिनेश आर्य के नामांकन के साथ राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button