उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस को एक बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने थामा भाजपा का हाथ

देहरादूनः कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस दौरान पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

रविवार को गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी छोड़ दी।उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। धन सिंह पहले भाजपा से विधायक बने थे। उनके जाने से टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं और शुक्रवार को दो पूर्व विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button