क्राइम

गाजियाबाद से कांवड़ लेने आई महिला से नशे का इंजेक्शन देकर 25 दिन तक किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

रुड़की : गाजियाबाद से कांवड़ लेने आई महिला को नशे का इंजेक्शन देकर रुड़की में करीब 25 दिन तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में गाजियाबाद निवासी एक महिला शनिवार रात बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुलाई में करीब 25 दिन पहले हरिद्वार आई थी। रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर वह मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रुकी थी। यहां एक मुस्लिम युवक उसे मिला था। युवक उसे बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन रोड पर किराये के कमरे पर ले गया।

महिला ने आरोप लगाया था कि युवक ने उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए। आरोप है कि उसके बाद उसके साथ रोजाना दुष्कर्म किया गया। इस काम में आरोपित की पत्नी ने भी सहयोग किया था। महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल कराया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साकिब निवासी बरला, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की व उसकी पत्नी खुशी उर्फ आयशा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामला संज्ञान में आने के बाद डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी हरिद्वार से इस संबंध में बातचीत की। साथ ही, उन्हें जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीजी अशोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button