कोटद्वार: भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता अनुकृति गुसाईं भी लगातार लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ रही है। वह भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को जनता के साथ साझा कर रही हैं। मंगलवार को अनुकृति गुसाई ने कोटद्वार में बड़ी संख्या में महिलाओं को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ा।
भाजपा नेता अनुकृति गुसाई ने कोटद्वार में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र में जाकर महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अनुकृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हमें भी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा में शामिल होकर उनके प्रयास को और मजबूत करना है। उन्होंने महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। हमें भी जागरूक होकर भाजपा की इन योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना होगा। अनुकृति ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। अनुकृति ने कहा कि कोटद्वार के बाद अब भाजपा के सदस्यता अभियान को जोरशोर से पौड़ी गढ़वाल भी लेकर जाया जाएगा।