बागेश्वरराजनीति

Bageshwar By Election: मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को लेकर ऐसा क्या बोला की होने लगी सभी जगह चर्चा

बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ ऐसा बोल गए कि हर जगह उनकी चर्चा होने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। उपचुनाव देश के परिदृश्य का चुनाव है। जिससे उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों का बखान करेगा। कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। भाजपा को वोट दें और अमृत पिएं।


शनिवार को मुख्यमंत्री उपचुनाव के दौरान रामलीला मैदान गरुड़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलते आया है। यह चुनाव राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मानसखंड के तहत कुमाऊं के सभी मंदिरों का पुर्ननिर्माण हो रहा है। इस चुनावों में अपने चार विधायक कार्यकाल में जो ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उसका परिणाम यह जनता की मौजूदगी है कि उनके प्रति यह आपका प्यार दिख रहा है। चुनावों में अवसर बहुत मिलते है। धर्म, संस्कृति को नही पहचानते हैं, वह भी चुनाव में है। 21 वीं सदी भारत की होगी।

गरुड़ मेडिकल कालेज को मूर्त रूप देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। चंदन दास को मंत्रिमंडल में उनके अनुभव के आधार पर शामिल किया। उनका अनुभव राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। इसलिए जहर नही अमृत पियो भाजपा के पक्ष में मतदान करें। शिव की नगरी से पार्वती दास को जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कत्यूर घाटी के मंदिरों के नवनिर्माण के लिए भाजपा को जीताना है। कांग्रेस ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी तो हटी नहीं। पूरे देश से कांग्रेस हट गई। भ्रष्टाचार का मतलब कांग्रेस है। हमारी सरकार ने बागेश्वर के विकास के लिए तीन अरब से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। नकल अध्यादेश, समान नागरिक संहिता, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के एक लाख बंदरों का बधियकार किया गया है। आने वाले समय में खेतों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button