Blogउत्तराखंड

12 सॉन्ग और 14 सिंगर के साथ लॉन्च हुआ Be Together Studio, कराता है म्यूजिक का अनूठा अहसास

दिल्ली: संगीत के क्षेत्र में शुक्रवार का दिन बेहद खास पल लेकर आया।मौका था सूफी परंपराओं और मॉडर्न म्यूजिक के अनूठे संगम बी टुगेदर स्टूडियो (Be Together Studio) की लॉन्चिंग का। बेहतरीन सूफी और मॉडर्न संगीत कलाकारों को एक मंच पर लाते हुए अलाइव एक्सपीरियंस ने बी टुगेदर स्टूडियो के इनॉगरल सीजन के लॉन्च की घोषणा की। अपनी तरह की इस अनूठी पहल में सूफी परंपराओं और मॉडर्न म्यूजिक का असाधारण संगम है।

इस संगीत यात्रा की शुरुआत करते हुए बी टुगेदर स्टूडियो 14 दिग्गज कलाकारों को एक मंच पर लाया है. इनमें सागर भाटिया , बिस्मिल, सलमान अली, सनी हिंदुस्तानी, यशराज कपिल, शाहीन सलमानी, अश्विनी बसोया, शाहिद खान, नीरज ढल्ल, मयंक नागपाल, अभिनव नरूला और लवीश शीतल शामिल हैं।

बी टुगेदर स्टूडियो की रीच व्यापक है। जो विश्व स्तर पर संगीत प्रेमियों के दिलों पर अपना राज करेगी। गीतकार अर्जुन सरकार और म्यूजिक प्रोडूसर अर्जित श्रीवास्तव द्वारा बनाए गए बी स्टूडियो की पहली ट्रैकलिस्ट में 12 सूफी गाने शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक एक अनूठी कहानी बयान करती है.

‘बी टुगेदर’ के फाउंडर मोहित गोयल और जतिन गोयल ने कहा कि बी टुगेदर स्टूडियो एक ऐसा मंच है, जहां कलाकार अपने संगीत के माध्यम से अपनी कहानियां बताते हैं। उनकी हर रचना एक खूबसूरत तस्वीर की तरह है।

उन्होंने कहा कि बी टुगेदर स्टूडियो एक आध्यात्मिक पुनर्जागरण है। यह हमें याद दिलाता है कि संगीत हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें हमारे आसपास की दुनिया को देखने और समझने का एक नया तरीका देता है। बी टुगेदर स्टूडियो की धुनों के इस सफर में शामिल होकर आप पाएंगे कि यहां हर राग आत्मा की धड़कनों को छूता है। हर रचना एक खिलते हुए कमल की तरह है, जो रहस्यमय संगीत की सुंदरता की परतें खोलता है।

मयूर अग्रवाल और दीपा अग्रवाल द्वारा स्थापित बी टुगेदर स्टूडियो भारत की सूफी संगीत की धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक मंच है। इसका उद्देश्य सूफी संगीत को नए दर्शकों वर्ग के लिए सुलभ बनाना है। इसके साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना है।

बी टुगेदर स्टूडियो के संस्थापक मयूर अग्रवाल ने कहा, “ये सूफी संगीत की अमरता का प्रमाण है, ये सिर्फ कुछ म्यूजिकल नोट्स नहीं हैं, बल्कि एक यूनिवर्सल भाषा है, जो सभी संस्कृतियों को जोड़ती है। बेस्ट म्यूजिक देना हमारी कोशिश है।

इवेंट इंडस्ट्री के दिग्गज इवेंट डैडी के संस्थापक अमित सिंह ने इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट को साकार करने में अपना पूरा योगदान दिया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button