उत्तराखंड

CBSE: 10वीं की पेंटिंग, तो 12वीं की उद्यमिता से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, देंखे डेट शीट

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेंगी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं का पहला पेपर पेंटिंग और 12वीं का पहला पेपर उद्यमिता का होगा। वहीं, दसवीं की प्रमुख विषय हिंदी की परीक्षा 21 फरवरी को होगी, जबकि 12वीं के प्रमुख विषय हिंदी की परीक्षा 19 फरवरी को होगी।

बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि डेटशीट तैयार करते समय परिक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। विद्यार्थियों को दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। 12वीं के विद्यार्थियों डेटशीट में प्रतियोगी परीक्षाओं, जेईई मेन्स समेत अन्य परीक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होंगी। तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे समाप्त होगी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि डेटशीट इतनी जल्दी इसलिए जारी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

10वीं की डेटशीट

15 फरवरी – पेंटिंग
16 फरवरी – रिटेल/सिक्योरिटी/मल्टीमीडिया/डाटा साइंस/एग्रीकल्चर/मार्केटिंग व सेल्स
17 फरवरी – हिंदुस्तानी म्यूजिक/ एलीमेंट्स औफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
19 फरवरी – संस्कृत
20 फरवरी – उर्दू कोर्स-ए/बंगाली/ मराठी/ गुजराती/उर्दू कोर्स-बी/तमिल/तेलुगू/मणिपुरी/फ्रेंच
21 फरवरी – हिंदी कोर्स-ए/ हिंदी कोर्स-बी
23 फरवरी – कश्मीरी/ स्पैनिश/ जैपनीज/ बोडो
24 फरवरी – पंजाबी/ सिंधी/ मलयालम/ ओड़िया
26 फरवरी – अंग्रेजी (कम्यूनिकेटिव) / अंग्रेजी (लिट्रेचर व लैंग्वेज)
28 फरवरी – एलीमेंट्स आफ बिजनेस/ हेल्थ केयर
2 मार्च – साइंस
4 मार्च – तिब्बतन/ होम साइंस/ मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स
5 मार्च – जर्मन/ रशियन/ नेपाली/ अरेबिक
7 मार्च – सोशल साइंस
11 मार्च – गणित स्टैंडर्ड/ गणित बेसिक
13 मार्च – कंप्यूटर एप्लीकेशन/ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी/ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

12वीं की डेटशीट

15 फरवरी – कैपिटल मार्केट आपरेशन/ फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर/ उद्यमिता
16 फरवरी – बायोटेक्नोलाजी/ बैंकिंग/ इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलाजी/ अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन
17 फरवरी – इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/ कथक-डांस/ डाटा साइंस/ हार्टिकल्चर/ मणिपुरी-डांस
19 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव/ हिंदी कोर
20 फरवरी – फूड प्रोडक्शन/ डिजाइन/ इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर
21 फरवरी – आटोमोटिव/ हेल्थ केयर/ कास्ट अकाउंटिंग
22 फरवरी – अंग्रेजी इलेक्टिव/ अंग्रेजी इलेक्टिव सीबीएसई (फंक्शनल अंग्रेजी)/ अंग्रेजी कोर
23 फरवरी – रिटेल/ वेब एप्लीकेशन/ मल्टी-मीडिया
24 फरवरी – टाइपोग्राफी व कंप्यूटर एप्लीकेशन
26 फरवरी – टैक्सेशन/ आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस
27 फरवरी – केमेस्ट्री (रसायन विज्ञान)
28 फरवरी – ब्यूटी व वेलनेस
29 फरवरी – भूगोल
1 मार्च – योगा
4 मार्च – फिजिक्स (भौतिकी)
5 मार्च – हिंदुस्तानी म्यूजिक
6 मार्च – पेंटिंग/ ग्राफिक्स/एप्लाइड आर्ट
7 मार्च – लीगल स्टडीज/ टेक्सटाइल डिजाइन
9 मार्च – गणित, अप्लाइड गणित
11 मार्च – फैशन स्टडीज
12 मार्च – फिजिकल एजुकेशन
13 मार्च – होम साइंस
14 मार्च – पंजाबी/ बंगाली/ तमिल/ सिंधी/ मराठी/ गुजराती/ मलयालम/ फ्रेंच/ जर्मन/ कश्मीरी
15 मार्च – मनोविज्ञान
16 मार्च – कृषि/ मार्केटिंग
18 मार्च – अर्थशास्त्र
19 मार्च – जीव विज्ञान
20 मार्च – टूरिज्म
22 मार्च – राजनीति विज्ञान
23 मार्च – अकाउंटेंसी
26 मार्च – उर्दू इलेक्टिव/ संस्कृत इलेक्टिव
27 मार्च – बिजनेस स्टडीज/ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
28 मार्च – इतिहास
30 मार्च – संस्कृत कोर
1 अप्रैल – समाज शास्त्र
2 अप्रैल – इंफार्मेटिक्स प्रैक्टिस/ कंप्यूटर साइंस/ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button