बागेश्वरराजनीति

मुख्यमंत्री धामी बोले, बाहरी लोगों को व्यवसायिक उपयोग के लिए मिलेगी भूमि, समान नागरिकता कानून शीघ्र होगा

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। मातृशक्ति के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। जिस राष्ट्र की मातृशक्ति शिक्षित होगी वह देश अवश्यक विकसित होगा। प्रदेश में मतातंरण कानून लागू कर लव जिहाद को समाप्त किया गया। समान नागरिकता कानून शीघ्र लागू होगा।

बाहरी लोगों के भूमि खरीद पर रोक लगेगी। व्यवसायिक उपयोग के लिए ही जमीन दी जाएगी। उसकी जांच भी कराएंगे। उन्होंने केदारेश्वर मैदान में ऐतिहासिक भीड़ का आभार व्यक्त किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट के केदोरश्वर मैदान पर चेलि-ब्वारयूं कौतिक यानी मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान 99.78 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड चहुमुंखी विकास कर रहा है।

बेटी दो-दो घरों को जोड़ने का काम करती है। हमारी संस्कृति में कन्यादान करते हैं। यह सबसे बड़ा पूण्य है। कन्यादान से पहले बेटी को शिक्षा का दान देें। उन्हें शिक्षित करने के साथ ही आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को सुरक्षा के साथ सशक्तिकरण की दिशा में आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं को महिलाओं के लिए लागू किया है।

राज्य हित में जो भी निर्णय लेने होंगे वह सरकार लेगी। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के लिए विशेष आर्शीवाद है। इन 10 वर्षों में केंद्र से 1.5 लाख करोड़ की योजनाएं मिली हैं। एक जिला एक उत्पाद जैसे योजनाओं को लागू किया गया। जिओ टेंग भी दिया है। नकल अध्यादेश लागू कर दिया है। नकल माफियाओं की कमर तोड़ी।

आगामी 22 जनवरी को भगवान राम अपनी गद्दी पर बैठेंगे। यह ऐतिहासिक पल होगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स से 50 से अधिक देशों ने एमओयू हस्ताक्षर किए हैं। उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनने की दिशा में काम रहे हैं। कृषि बागवानी, उद्यान, मत्स्य के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प को लेकर कार्य कर रही है।

सीएम ने नए वर्ष में दो सौगात

  • जिले में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र
  • अपर जिला चिकित्सालय बनेगा कपकोट
  • शामा में मल्टी पार्किंग का होगा निर्माण
  • बदियाकोट में बनेगा राशन गोदाम
  • सरमूल धार्मिक पर्यटन के रूप में होगा विकसित
  • -बागनाथ मंदिर में पुरातत्व की 90 प्रतिमाओं को म्यूजिम में करेंगे प्रतिस्थापित

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button