राजनीति

Uttrakhand: राहुल गांधी पर टिप्पणी पर असम के सीएम को कोर्ट ने दिया नोटिस, 21 को होना होगा पेश, जानिए क्या है मामला

रुद्रपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वसरमा को 21 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है।

अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि असम के सीएम बिश्वसरमा ने 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान किच्छा में हुई जनसभा में राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने उनके खिलाफ किच्छा थाने में तहरीर दी थी।

सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में डॉ. उपाध्याय के बयान दर्ज हुए। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2022 को असम के मुख्यमंत्री किच्छा में एक उम्मीदवार के प्रचार में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने विद्वेष भावना से राहुल और उनकी मां के पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button