उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

कार और डंपर की भिड़ंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौत, कई स्वजन घायल

हरिद्वार: कलियर मार्ग पर डंपर और कार की भिड़ंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। संजय सिंह का परिवार कार में सवार होकर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। डंपर से आमने-सामने की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत जिले के भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर कनखल अपने परिवार के साथ कार में किसी निजी कार्यक्रम में बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रहे थे। पथरी रौ पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संजय सिंह व उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुके और पुलिस को सूचना दी।

कस्बा चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए निधन पर शोक जताया। सीओ शांतनु पाराशर बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button