उत्तराखंड

नैनीताल में वर्षा न होने से लगातार गिर रहा नैनी झील का जलस्तर, पानी नहीं दिखने लगा डेल्टा

नैनीताल: गर्मी की शुरुआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। नैनीताल में शीतकाल के दौरान वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरुआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है।

मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में वर्षा व बर्फबारी से गिरते जलस्तर में सुधार आने लगता है। पर्याप्त वर्षा होने से झील से जुड़े प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज रहते है जो गर्मियों तक झील का पानी की आपूर्ति करते रहते है। मगर इस शीतकाल मौसम सूखा रहा।

बेहद कम वर्षा से प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज नहीं हो सके। जिसका असर गर्मी की शुरुआत में ही दिखने लगा है। झील के जलस्तर में रोजाना गिरावट हो रही है। जिससे झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जोकि बीते वर्ष आज ही के दिन 5.6 फीट था। अगर यही स्थिति रही तो गर्मियों में झील को सूखे का संकट झेलना पड़ेगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button