उत्तराखंडराजनीति

पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

देहरादून: पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 2022 के चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

अनुकृति गुसाई लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी। लेकिन, मतदान से एक दिन पहले उन्होंने भाजपा को चुनाव में मतदान करने की अपील की थी। सदस्यता लेने के बाद अनुकृति ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जनता के लिए काम करेंगी।

उत्तराखंड में जबसे मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार बनी, उन्होंने बेरोजगार युवाओं में एक नई उम्मीद जगाई है। एक साल में रिकार्ड भर्तियां की, नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नकल रोधी कानून बनाया। धामी सरकार ने यूसीसी कानून लाकर सबका साथ सबका विकास की नई पहल शुरू की है। प्रदेश में सभी के लिए एक समान कानून होगा तो सभी को समान अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने वोकल फार लोकल का नारा देकर स्थानीय वस्तुओं को बाजार और गरीब महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button