उत्तराखंड

उत्तराखंड में गंगा, मंदाकिनी और अलकनंदा उफान पर, चमोली में बादल फटा, रुद्रप्रयाग में 150 यात्री फंसे

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गंगोत्री हाईवे धरासू और यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड व डाबरकोट के पास अवरुद्ध है। वर्षा के कारण मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। सिरोबगढ़ के पास भी मार्ग बाधित है। गंगोत्री हाईवे पिछले चार दिन से बंद है। रुद्रप्रयाग के मद्दमहेश्वर में पैदल पुल के बहने की सूचना है। पुल बहने से लगभग 150 यात्रियों के फंसे होने की सूचना है।

लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने सभी को अलर्ट पर कर दिया है। साथ ही नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। पीपलकोटी में बादल फटने की सूचना है। कुछ घरों में नुकसान की भी सूचना है। केदारनाथ मार्ग पर बड़ी लिनचोली के पास भी बादल फटा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, टिहरी, नैनीताल, उधमसिंह नगर में प्रशासन ने अलर्ट किया है।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button