उत्तराखंड

उत्तराखंड में गाय के गोबर की खरीदारी भी करेगी सरकार, श्रीनगर व सितारगंज में बनाए जा रहे दो बड़े बायोगैस संयंत्र

देहरादून: उत्तराखंड में श्रीनगर और सितारगंज में दो बड़े बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार जल्द ही गाय के गोबर की खरीदारी भी राज्य में शुरू करेगी, जिसका उपयोग इन संयंत्रों में किया जाएगा।

पशुपालन, मत्स्य, कौशल विकास एवं गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि गाय के गोबर की खरीद को जल्द ही दरें निर्धारित की जाएंगी। यह अधिकतम दो रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। शीघ्र ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा।

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि लावारिस गोवंश के संरक्षण के लिए नीति बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इसके तहत मंडल स्तर पर गोशालाएं निर्मित की जा रही हैं। इनमें पशुओं के चारे के लिए प्रतिदिन 80 रुपये की राशि दी जा रही है, जो देश मे सबसे अधिक है। राज्य में भूसे पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। घायल व बीमार पशुओं के उपचार के लिए वर्तमान में 60 विकासखंडों में इतनी ही एंबुलेंस संचालित हैं, शेष 35 विकासखंडों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

गंगा-गाय योजना में पहाड़ की परिस्थितियों को देखते हुए एससी, एसटी व महिलाओं के लिए 75 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में दुग्ध कलेक्शन में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button