उत्तराखंडक्राइमनैनीताल

Haldwani Violence: हल्द्वानी में लगे कर्फ्यू में ढील, 10 किमी का दायरा छावनी में तब्दील

हल्द्वानी: हल्द्वानी में धीरे धीरे स्थिति नियंत्रण में आ रही है। बनभूलपुरा बवाल मामले में कर्फ्यू जारी है। शहर में थोड़ी ढिलाई दे दी है। नैनीताल-बरेली मार्ग पर वाहनों का आवागमन रहेगा। हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्ग के बाईं तरफ की दुकानें भी खुल जाएंगी। फिलहाल दाहिनी तरफ की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं बनभूलपुरा का 10 किलोमीटर दायरे को छावनी बना दिया गया है। डीएम वंदना के अनुसार आर्मी कैंट गेट से बनभूलपुरा का संपूर्ण क्षेत्र बंद रहेगा। शुक्रवार देर रात सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई समेत जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना में पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी की है। अब तक कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला

गुरुवार शाम सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की 700 लोगों की टीम पर मुस्लिम समुदाय के करीब 10 हजार लोगों ने पथराव कर दिया था। थाने को पेट्रोल बम से जला दिया गया। इस बवाल के बाद रात में ही पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया था और उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया था। पुलिस ने उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान व सरकारी कार्य में व्यवधान आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button