मनोरंजन

शिकायना मुखिया के ओ बलमा गाते ही हिमेश रेशमिया ने कहा था लेडी जस्टिन बीबर

देहरादून: शिकायना ने वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक उन्होंने सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया। यहां तक कि फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें लेडी जस्टिन बीबर तक कह दिया। शिकायना मुखिया ने वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया। संगीतकारअनु मलिक ने कहा कि वे एक दिन बहुत बड़ी सिंगर बनेगी।

Singer shikayana mukhiya
Singer shikayana mukhiya

देहरादून निवासी शिकायना मुखिया अपने परिवार के साथडालनवाला में रहती हैं। शिकायना के पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी। इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी आफर मिले। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सुपर स्टार सिंगर में शो के जजेस भी शिकायना की डिफरेंट स्टाइल सिंगिंग बेहद पसंद आई। जज अलका यागनिक ने कहा कि शिकायना में इंटरनेशनल पॉप स्टार बनने की क्वालिटी है। अनु मलिक ने कहा कि शिकायना एक बड़ी सिंगर बनेगी।

 

बालीवुड मूवी में गा चुकी हैं शिकायना

दून की शिकायना मुखिया ने शान के साथ बॉलीवुड फिल्म सुमेरू के ‘वो तू है’ गाने डेब्यू किया है। इसके साथ ही नार्थ इंडिया की एक बड़ी आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी EYP क्रिएशन ने भी शिकायना को साइन किया है। छोटी सी उम्र में ही शिकायना बड़े-बड़े काम कर रही है। शिकायना अपने सिंगिंग टैलेंट को निखारने के साथ ही गायिकी सीखने का शौक रखने वाले बच्चों की भी मदद करती है। वो उन्हें निश्शुल्क सिंगिग सिखाती है। हालांकि, अभी कोरोना के चलते फिलहाल इसपर ब्रेक लगा है। पिछले साल कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों की भी खूब मदद की।

हिमेश रेशमिया ने कहा था लेडी जस्टिन बीबर

शिकायना मुखिया नन्हीं सी उम्र में ही कई बड़े मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सुपर स्टार सिंगर में जजेस के साथ परफार्मेंस के दौरान शिकायना फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ स्टेज पर गाने उतरी थीं। इस दौरान उन्होंने ‘ओ बलमा’ गाने को इतनी बखूबी से गाया कि हिमेश रेशमिया फिर उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने कह डाला कि लेडी जस्टिन बीबर हिंदुस्तान में आ चुकी हैं।

गाने के अलावा ये चीजें है शिकायना को बेहद पसंद

शिकायना मुखिया बताती हैं कि उन्हें गाने के साथ ही घूमना और लिखना बेहद पसंद है। उसका सपना है कि वो एकबार वर्ल्ड टूर पर निकले और अलग-अलग जगहों के बारे में जाने। वो पहाड़ों में घूमने की भी बेहद शौकीन हैं। अक्सर वो अपने पापा विकास मुखिया, मां दीरा मुखिया और अपने छोटे भाई के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने निकल जाया करती हैं।

कौन है शिकायना मुखिया: जिनके वीडियो को कुकी और मैतई समुदाय से जोड़ा जा रहा

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button