Blog

कौन है शिकायना मुखिया: जिनके वीडियो को कुकी और मैतई समुदाय से जोड़ा जा रहा

कौन है शिकायना मुखिया: जिनके वीडियो को कुकी और मैतई समुदाय से जोड़ा जा रहा

शिकायना मुखिया का नाम सोमवार को अचानक से तेजी से ट्रेंड करने लगा। जिसकी वजह से उनके पिता और अन्य परिजनों को लगातार फोन आने शुरू हो गए। दरअसल गाना गाते हुए एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें लोगों की ओर से दावा किया जाना लगे कि ये दोनों मणिपुर के मैतई व कुकी समुदाय से हैं।

 

शिकायना मुखिया का अपने पिता के साथ गाना गाते वायरल हुआ वीडियो
                                                                शिकायना मुखिया का अपने पिता के साथ गाना गाते वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया था। उन्होंने इसमें कैप्शन लिखा ‘कितना प्यारा और सुरीला…हम पहले इंसान हैं। बाकी काल्पनिक है। उनमें से एक कुकी है और दूसरी मणिपुर की मैतेई है। विविधता और प्रेम की सुंदरता’। उनका ये वीडियो ट्वीटर पर यूजर्स तेजी से शेयर करने लगे।

जिसके बाद यह खबर शिकायना के पिता तक पहुंची। देहरादून की रहने वाली सिंगर शिकायना मुखिया इस वीडियो में अपने पिता के साथ गाना गाती दिख रही हैं।

शिकायना मुखिया अपने पिता के साथ
शिकायना मुखिया अपने पिता के साथ

इसके बाद शिकायना के पिता विकास मुखिया ने आगे आकर इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के साथ लिखी जानकारी गलत है। ये मैं और मेरी बेटी है। मणिपुर में कुकी और मैतई समुदाय में जारी संघर्ष के बीच इस तरह से बिना जानकारी के वीडियो के साथ जानकारी वायरल करना गलत है। उन्होंने इस पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

बहुत कम उम्र में शिकायना ने सिंगिंग के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। देहरादून की रहने वाली शिकायना कई बड़े गायकों के साथ गा चुकी है। इसके साथ ही सिंगिंग शो में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button