देहरादून

समायोजन की मांग को लेकर कोविड कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी, कर्मचारी के स्वास्थ्य में गिरावट, अस्पताल में भर्ती

देहरादूनः समायोजन की मांग को लेकर कोविड कर्मचारियों का अमरान अनशन पिछले दो माह से लगातार जारी है। कर्मचारी अपने समायोजन की मांग कर रहे है। कर्मचारी एक – दो कर के भूख हड़ताल पर बैठे रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे अल्मोड़ा से राजेंद्र कुमार के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट के कारण शुक्रवार को मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।

दोपहर को पुलिस प्रशासन की टीम कर्मचारी को अस्पताल मे भर्ती कराने के लिए धरना स्थल पर लेकर आई।
पुलिस प्रशासन की निगरानी में मेडिकल टीम ने कर्मचारी की जांच की। जांच के दौरान कर्मचारी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने क़ो मिली।

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी ने अस्पताल जाने से मना कर दिया। कर्मचारी ने कहां की दो दिन पहले दून अस्पताल मे हुई घटना के कारण वह अस्पताल नहीं जाना चाहता। कर्मचारियों ने कहां की अस्पतालों में पर्याप्त कार्मिकों की कमी बनी हुई रहती है। जिस कारण ठीक प्रकार से इलाज उन्हें नहीं मिल पाता है।

पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों की काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद चौकी इंचार्ज राजेश असवाल ने जूस पीला कर कर्मचारी का धरना तोड़ना पड़ा। राजेंद्र कुमार की जगह आज पौड़ी जिले से एक और कर्मचारी अंकित खेरवाल भूख हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहां जब तक सभी का समायोजन नहीं हो जाता, भूख हड़ताल जारी रहेगी

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button