
देहरादून: सुभाषनगर स्थित हुंडई कार के सर्विस सेंटर में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग की चपेट में सर्विस सेंटर के अंदर खड़ी कारें और अन्य सामान आने की आशंका है। दमकल कर्मियों की ओर से आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।



