मनोरंजन

National Film Awards 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया और मिमी के लिए कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, मसूरी में शूट हुई कश्मीर फ़ाइल का भी नाम

National Film Awards 2023 Winner List: देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान गुरुवार को कर दिया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है।

Alia Bhatt
                                                                                      Alia Bhatt

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 31 फीचर, 24 नॉन फीचर और 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया जाएगा। विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। ‘सरदार उधम’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि ‘रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट’ सिनेमाघरों में आयी थी। तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

kriti Sanon
                                                                           kriti Sanon

डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज) बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी) बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी) स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर) नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह बेस्ट एडिंटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का इतिहास
नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।

भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button